केशव नेगी की गिरफ्तारी- उत्तराखण्ड ने दिल्ली को खटखटाया

Share This News:

The post केशव नेगी की गिरफ्तारी- उत्तराखण्ड ने दिल्ली को खटखटाया appeared first on Avikal Uttarakhand.

सीएम धामी समेत सांसदों ने दिल्ली की सीएम व पुलिस कमिश्नर से की बात

केशव की गिरफ्तारी का उत्तराखंडियों ने किया विरोध

अविकल उत्तराखण्ड

नई दिल्ली/देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के  केशव नेगी जी  गिरफ्तारी के संबंध में सीएम धामी ने दिल्ली की  मुख्यमंत्री रेखा गुप्त से बात की।

रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।
सीएम धामी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

उन्होंने कहा कि केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

दूसरी ओर,केशव नेगी के मुद्दे पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की
उन्होंने कहा कि केशव नेगी मामले में करेंगे हर संभव कानूनी मदद करेंगे।
भाजपा सांसद अजय भट्ट ने भी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से केशव नेगी की गिरफ्तारी की बात की।
गौरतलब है कि मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गयी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा केशव नेगी की गिरफ्तारी के बाद प्रवासी संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया है।

The post केशव नेगी की गिरफ्तारी- उत्तराखण्ड ने दिल्ली को खटखटाया appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *