दून में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त महोत्सव

दून में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त महोत्सव
Share This News:

The post दून में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त महोत्सव appeared first on Avikal Uttarakhand.

चित्रांश बंधुओं के भजनों की बही बयार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। यम द्वितीया के अवसर पर राजधानी देहरादून में भगवान चित्रगुप्त महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से कलम-दवात का पूजन विधि-विधानपूर्वक किया गया। भगवान चित्रगुप्त जी की आरती, हवन और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कलम-दवात पूजन किया और भगवान गणेश सहित सभी देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कायस्थ समाज ने सामूहिक पूजन का आयोजन किया। इस बार यह कार्यक्रम चित्रांश सुदीप सक्सेना के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चित्रांश बंधु पीयूष, राजीव और रोहित के भजनों ने माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यम द्वितीया का दिन अत्यंत पवित्र माना गया है, क्योंकि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन मनुष्यों के कर्मों का लेखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी के साथ उनके बही-खाते, कलम और दवात का पूजन करने का विधान है।

पूजन के उपरांत हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अतुल श्रीवास्तव, सुशील सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, नितेश सक्सेना, पीयूष निगम, राजीव जौहरी, रोहित वर्मा, प्रखर श्रीवास्तव, रवि सरन, अभिषेक माथुर, नीतू श्रीवास्तव, ऋचा जौहरी, सोना श्रीवास्तव, शालिनी सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, दिशा सक्सेना, ममता माथुर, निधि सक्सेना सहित कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कायस्थ परिवार के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे महोत्सव की शोभा और बढ़ गई।

The post दून में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त महोत्सव appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *