रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रभारी मेडिकल अधिकारी

Share This News:

The post रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रभारी मेडिकल अधिकारी appeared first on Avikal Uttarakhand.

विजिलेंस ट्रैप टीम ने पकड़ा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने मेडिकल ऑफिसर एवं प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मेडिकल अफसर आशुतोष त्रिपाठी ने आदालीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर नियुक्त नर्सिंग अधिकारी से उसकी नियुक्ति वहीं बनाए रखने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद सतर्कता टीम ने योजना बनाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के उपरांत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा आरोपी के आवास पर चल-अचल संपत्तियों के संबंध में तलाशी और पूछताछ जारी है।

सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ट्रैप टीम को सफल कार्रवाई के लिए 2500 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

The post रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रभारी मेडिकल अधिकारी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *