सांसद अजय भट्ट ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश

Share This News:

हल्द्वानी – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने आज यानि सोमवार को हल्द्वानी काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में संसदीय क्षेत्र से आये हुए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

श्री भट्ट ने नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं से आए पार्टी कार्यकर्ताओं, आम जनता से मुलाकात की इस दौरान सड़क बिजली, पानी, जल, चिकित्सा, शिक्षा सहित कई विभागों की समस्याओं से लोगों ने अवगत कराया, श्री भट्ट ने मौके पर ही तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।