‘नरेन्द्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिए-सीएम

‘नरेन्द्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिए-सीएम
Share This News:

The post ‘नरेन्द्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिए-सीएम appeared first on Avikal Uttarakhand.

साहित्यकार एस.आर. हरनोट सम्मानित

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एस.आर. हरनोट को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों से उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिया है। उन्होंने लोक जीवन की पीड़ा, प्रेम, संघर्ष और सौंदर्य को गीतों के माध्यम से जीवंत कर राज्य की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की है। पलायन, पर्यावरण और पहाड़ी महिलाओं के संघर्ष जैसे विषयों पर भी उनके गीत मार्मिक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की लोक परंपराएं—जागर, बेड़ा, मांगल, खुदेड़ आदि गीत और ढोल, दमाऊ, हुरका, मशाक, तुर्री, भंकोरा जैसे वाद्य यंत्र—हमारी जीवनशैली और भावनाओं का दर्पण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लोक कलाओं को संरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में 3,200 सूचीबद्ध लोक कलाकारों को प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्ध व अस्वस्थ लोक कलाकारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। साथ ही छह माह की लोक प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कर नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’, ‘साहित्य भूषण’ और ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित कर रही है। साथ ही स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए भी गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, एस.पी. सेमवाल, डॉ. नवीन बलूनी, डॉ. ईशान पुरोहित, अपर सचिव ललित मोहन रयाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

The post ‘नरेन्द्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिए-सीएम appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *