यहां पुलिस के छापे में सैक्स रैकेट के साथ पकड़े गए नेताजी

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में एक बार फिर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। हरिद्वार जिले में थाना पिरान कलियर में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने एक बड़े होटल पर छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन नाबालिक लड़कियों को मुक्त करवाया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक कथित नेता भी शामिल है, जो हरिद्वार की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अब उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी मुस्तफा, जो एक गेस्ट हाउस संचालक है। आरोप है कि वे लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार चला रहा था। वह गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर ग्राहकों से जुड़कर इस घिनौने धंधे को संचालित कर रहा था। इस गेस्ट हाउस पर पहले भी कई बार छापेमारी की जा चुकी है और कई मुकदमे दर्ज दर्ज किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *