उत्तराखंड में अब 60 साल तक मिलेगी रोजगार की नई राह, नदी संचालन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी !

उत्तराखंड में अब 60 साल तक मिलेगी रोजगार की नई राह, नदी संचालन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी !
Share This News:

रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अभी तक 50 वर्ष की आयु तक राफ्टिंग गाइड का लाइसेंस मिलता है, लेकिन अब इसे बढ़ाए जाने की तैयारी है।

प्रदेश में राफ्टिंग के लिए अधिसूचित नदियों पर 60 वर्ष की आयु वाले भी रोजगार की पतवार चलाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग नियमावली 2014 में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। आगामी कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *