ऑपरेशन कालनेमि- 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां

Share This News:

The post ऑपरेशन कालनेमि- 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां appeared first on Avikal Uttarakhand.

देवभूमि की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों पर प्रहार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन कालनेमि उत्तराखंड में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। देवभूमि की पवित्रता और सांस्कृतिक स्वरूप से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर शिकंजा कसते हुए अब तक 4000 से अधिक लोगों का सत्यापन और 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गई हैं।

अभियान के तहत हरिद्वार में 2301 सत्यापन व 162 गिरफ्तारियां, देहरादून में 865 सत्यापन व 113 गिरफ्तारियां, जबकि उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन व 17 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। देहरादून में एक बांग्लादेशी नागरिक को भी पकड़ा गया है, जो फर्जी पहचान छिपाकर रह रहा था।

सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि “पहचान छिपाकर ठगी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। देवभूमि की पवित्रता से समझौता स्वीकार नहीं है।”

सरकार का मानना है कि यह अभियान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान की रक्षा का ठोस संदेश भी है।

The post ऑपरेशन कालनेमि- 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *