निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों ने उठाया लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों ने उठाया लाभ
Share This News:

The post निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों ने उठाया लाभ appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 नवम्बर 2025 को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में 602 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।

रविवार को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. अजीत तिवारी और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन “श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की दूरदृष्टि और जनकल्याणकारी सोच के कारण स्वास्थ्य सेवाएँ आज गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। यह अभियान समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है। आमजनमान के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु भविष्य में भी आसपास के इलाकों में ऐसे शिविर लगातार आयोजित होने चाहिए।”

समाजसेवी सुमित प्रजापति ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम लगातार गाँवों और शहरों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुँचा रही है। यह प्रयास आमजन के जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. अजीत तिवारी ने कैंसर के शुरुआती लक्षण, सावधानियाँ और समय पर उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “यदि कैंसर का पता समय रहते लग जाए तो उपचार के अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं। शुरुआती जांच ही जीवन रक्षा की सबसे प्रभावी कुंजी है।”

शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों आईवीएफ एवं स्त्री रोग की डाॅ. स्वर्णिमा ठाकुर, मेडिसिन विभाग से डाॅ. अभिषेक सकलानी एवं डाॅ. रिया रावत, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुपम जोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. शारदा, ईएनटी विभाग के डाॅ. कुशाग्र वत्सल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. काव्या दत्त, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेन्द्र सिंह, तथा सर्जरी विभाग की डाॅ. रिया गेरा ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया।

अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में सुमित प्रजापति, विवेक शर्मा (जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) तथा स्थानीय सहयोगियों श्रीमती अंजना माहेश्वरी, आर. पी. श्रीवास्तव, आर. पी. अग्रवाल, सुमन मेहता, मधु, श्रीमती पवन शर्मा और अनीता कपूरकृका सराहनीय योगदान रहा।

The post निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों ने उठाया लाभ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *