स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा रहे है आमजन

स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा रहे है आमजन
Share This News:

The post स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा रहे है आमजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। प्रदेशभर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत 19 सितम्बर को वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को आयोजित शिविरों का विवरण इस प्रकार रहा—

कुल स्वास्थ्य शिविर लगाए गए : 1487

विशेष शिविर : 24

शिविरों में कुल फुटफॉल : 43,232 महिलाएं एवं 28,565 पुरुष

ग़ैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं अन्य सेवाएं

हाइपरटेंशन परीक्षण : 21,475 महिलाएं एवं 16,958 पुरुष

डायबिटीज परीक्षण : 20,253 महिलाएं एवं 14,002 पुरुष

कैंसर परीक्षण : 28,778 महिलाएं एवं 9,369 पुरुष

गर्भवती महिलाओं को परामर्श : 6,610

रक्त अल्पता (एनीमिया) परीक्षण : 8,070 महिलाएं एवं 1,528 पुरुष

बच्चों का टीकाकरण : 6,668

टीबी स्क्रीनिंग : 13,707

नि:क्षय मित्र पंजीकरण : 806

रक्तदान पंजीकरण : 8,096

रक्त संग्रहण : 935 यूनिट

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अभियान से महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए विभिन्न रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

The post स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा रहे है आमजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *