दमूवाढूंगा के मसले पर विधायक के साथ कुमाऊं कमिश्नर से मिले लोग

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मिलने के बाद दमुवाढूंगा के लोगों ने 19 अप्रैल शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत के साथ कुमाऊं कमिश्नर दीपक  रावत से मुलाकात कर दमुवाढूंगा क्षेत्र की 643 एकड आवासीय/कृषि भूमि में दोबारा बंदोबस्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सैटेलाइट/ड्रोन से सर्वे कार्य कराने की मांग की ताकि स्वामित्व मिल सके। आयुक्त ने प्रशासन से संपूर्ण प्रगति रिपोर्ट व विवरण प्रस्तुत करा कर शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा की जा रही अनावश्यक कार्यवाहियों पर रोक लगाने की मांग की। आयुक्त से मिलने वालों में पूर्व प्रधान महेश जोशी, देवी दयाल उपाध्याय, विजय कुमार (पप्पू), शिव गणेश, मुन्नी बिष्ट, हृदयेश कुमार, कैलाश चन्द्र, महेशानंद, फकीर राम, नंद लाल, कमल साह, रोहित मौर्या, पान सिंह नेगी, चन्दन भाकुनी, जगदीश वानी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *