जनसंवाद के आधार पर हरिद्वार में आगे बढ़ेगी पॉड टैक्सी परियोजना

जनसंवाद के आधार पर हरिद्वार में आगे बढ़ेगी पॉड टैक्सी परियोजना
Share This News:

The post जनसंवाद के आधार पर हरिद्वार में आगे बढ़ेगी पॉड टैक्सी परियोजना appeared first on Avikal Uttarakhand.

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ग्राउंड जीरो पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संबंधित हितधारकों से परियोजना को लेकर लिया फीडबैक

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखंड में आधुनिक एवं स्मार्ट परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रस्तावित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केवल तकनीकी पहलुओं की समीक्षा ही नहीं की, बल्कि स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संबंधित हितधारकों से परियोजना को लेकर उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना का क्रियान्वयन जनता की भावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ही किया जाएगा, ताकि विकास और जनसुविधा के बीच संतुलन बना रहे।

भारत माता मंदिर से शुरू हुआ निरीक्षण
स्थलीय निरीक्षण की शुरुआत भारत माता मंदिर परिसर से हुई, जहां अधिकारियों ने परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति दी। प्रस्तावित पॉड टैक्सी कॉरिडोर की कुल लंबाई 20.74 किलोमीटर होगी, जिसमें 21 आधुनिक स्टेशन विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं। यह परियोजना वर्ष 2023 में मंत्रिमंडल से स्वीकृत हो चुकी है। इसके लिए सीमित भूमि आवश्यकता निर्धारित की गई है, जिससे न्यूनतम प्रभाव के साथ आधुनिक परिवहन सुविधा विकसित की जा सके। निरीक्षण के दौरान आवास सचिव ने विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से संवाद कर सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में जनहित, यातायात सुविधा और स्थानीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।

जाम से राहत और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
अधिकारियों के अनुसार पॉड टैक्सी प्रणाली ऑन-डिमांड आधारित, पूर्णतः इलेक्ट्रिक एवं चालक रहित होगी। इससे यात्रियों को कम समय में आवागमन की सुविधा मिलेगी, जबकि शहर में वाहनों का दबाव घटने से ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों में कमी आने की संभावना है। स्वचालित गाइडवे प्रणाली होने के कारण यह परिवहन व्यवस्था सुरक्षित, ऊर्जा दक्ष और भविष्य उन्मुख मानी जा रही है। भविष्य में पॉड टैक्सी, रोपवे और पार्किंग व्यवस्थाओं को जोड़ते हुए मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करने की योजना है।

सीतापुर क्षेत्र में प्रस्तावित डिपो का निरीक्षण
सचिव आवास ने सीतापुर क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग एवं डिपो स्थल का भी निरीक्षण किया तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना समयबद्ध रूप से आगे बढ़ सके।

जनता की भावनाओं के अनुरूप बनेगी योजना : डॉ. आर. राजेश कुमार

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार जैसे अंतरराष्ट्रीय धार्मिक शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए आधुनिक परिवहन व्यवस्था आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा पॉड टैक्सी परियोजना को अंतिम रूप देते समय स्थानीय जनता, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह योजना पूरी तरह जनता की भावनाओं और सुझावों के अनुरूप विकसित की जाएगी।

सरकार का उद्देश्य विकास के साथ जनविश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि परियोजना के सभी तकनीकी एवं सामाजिक पहलुओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि हरिद्वार को भविष्य के स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

राज्य अतिथि गृह जॉली ग्रांट का औचक निरीक्षण, जीर्णोद्धार कार्य तेज करने के निर्देश

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग ने राज्य अतिथि गृह जॉली ग्रांट का औचक निरीक्षण कर वहां चल रहे जीर्णोद्धार एवं नए भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिथि गृह परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। सचिव ने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज गति से पूरा किया जाए, ताकि अतिथि गृह को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान पूरे भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करने, कमरों के पुराने दरवाजे एवं खिड़कियां बदलने, एकॉस्टिक सुधार कार्य करने तथा किचन को आधुनिक प्रारूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिथि गृह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वीआईपी लाउंज विकसित करने के भी निर्देश सचिव द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य अतिथि गृह को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किया जाना सरकार की प्राथमिकता है।

The post जनसंवाद के आधार पर हरिद्वार में आगे बढ़ेगी पॉड टैक्सी परियोजना appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *