14 पब-बार और होटलों के CCTV एक्सेस पुलिस को मिले

Share This News:

The post 14 पब-बार और होटलों के CCTV एक्सेस पुलिस को मिले appeared first on Avikal Uttarakhand.

आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने को विशेष टीम गठित

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पब, बार और होटल प्रतिष्ठानों में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा जारी निर्देशों का असर दिखाई देने लगा है।
पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न पब, बार और होटल संचालकों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस प्राप्त करना शुरू कर दिया है।

अब तक 14 प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस पुलिस को मिल चुका है।
इस कार्य के लिए SSP द्वारा एक विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया है, जो शेष पब, बार और होटल संचालकों से समन्वय स्थापित कर उनके सीसीटीवी कैमरों को पुलिस निगरानी तंत्र से जोड़ने की कार्रवाई कर रही है।
इस पहल का उद्देश्य किसी भी घटना की स्थिति में त्वरित जांच सुनिश्चित करना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
पुलिस की इस मुहिम में पब, बार और होटल संचालकों ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है।

The post 14 पब-बार और होटलों के CCTV एक्सेस पुलिस को मिले appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *