The post राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में एनएसएस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम appeared first on Avikal Uttarakhand.
स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेवियों ने दिया समाज सेवा का संदेश
अविकल उत्तराखंड
टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. निरंजना शर्मा एवं प्राध्यापकों ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीमती मीना ने नवप्रवेशित स्वयंसेवियों को योजना की पृष्ठभूमि, लक्ष्य और उद्देश्यों से अवगत कराया। पूर्व स्वयंसेवियों ने अपने एक दिवसीय एवं सात दिवसीय विशेष शिविरों के अनुभव साझा कर नए स्वयंसेवियों को प्रेरित किया।

डॉ. शनव्वर, डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी एवं डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, समरसता और सामुदायिक भावना विकसित होती है।
प्राचार्य प्रो. निरंजना शर्मा ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। अंत में सभी स्वयंसेवियों ने ‘राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत’ गाकर कार्यक्रम का समापन किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्राध्यापकों एवं कार्यालय कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
The post राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में एनएसएस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम appeared first on Avikal Uttarakhand.
