सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन

सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन
Share This News:

The post सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर

ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष वृहद जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के संकल्प के साथ शुरू हो रहे इस अभियान के तहत आगामी 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में एक विशाल बहुउद्देशीय और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शिरकत करेंगे।

ऋषिकेश में आयोजित होने वाले इस महाशिविर की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल जिले के आला अधिकारियों के साथ आईडीपीएल मैदान पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश भौगोलिक रूप से एक ‘स्ट्रैटेजिक लोकेशन’ (सामरिक स्थान) है। इसे देखते हुए इस शिविर में देहरादून के साथ-साथ पड़ोसी जनपद टिहरी और हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में आम जनता और लाभार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। जनता की सुविधा के लिए तीनों जिलों के विभागीय अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे और एक ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ (एकीकृत प्रयास) के तहत मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘त्वरित लाभ और त्वरित समाधान’ होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जहां क्रोनिक (गंभीर व पुरानी) बीमारियों की जांच से लेकर सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के कार्ड मौके पर ही बनाए जाएंगे।
बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की स्टॉल लगेंगी, जिससे आम जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। महाशिविर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं ताकि आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

प्रदेश में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत आगामी 4 जुलाई से शुरू होने वाले ‘सेवा सप्ताह’ के भव्य आयोजन के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। तैयारियों को समय से अंतिम रूप देने के लिए सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने मुख्य मंच निर्माण, आम जनता के सुगम आवागमन, पार्किंग और बैठक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम समय रहते दुरुस्त कर लिए जाएं।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *