गंगा नदी में राफ्टिंग – फर्मों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन

गंगा नदी में राफ्टिंग – फर्मों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन
Share This News:

The post गंगा नदी में राफ्टिंग – फर्मों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन appeared first on Avikal Uttarakhand.

स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे-गर्ब्याल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) द्वारा गंगा नदी में राफ्टिंग संचालन हेतु दो रिक्त राफ्टिंग फर्मों के लिए चार राफ्टों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, तकनीकी रूप से सुदृढ़ तथा निष्पक्ष ढंग से आयोजित की गई।

इस आवंटन प्रक्रिया हेतु कुल 357 आवेदक प्राप्त हुए, जिनमें से 307 चयनित आवेदकों ने लॉटरी में हिस्सा लिया। प्रतिभाग करने वाले अधिकांश युवक-युवतियाँ वर्तमान में राफ्टिंग गाइड के रूप में विभिन्न साहसिक खेल कंपनियों में कार्यरत हैं। वर्षों के अनुभव और कौशल के बाद अब उन्हें उद्यमी के रूप में आगे आने का अवसर मिला है।

दो नई फर्मों का चयन

लॉटरी प्रक्रिया से अब्बल सिंह, फर्म Adventure Bug व Arvind Kumar, फर्म Epic Adventure का चयन किया गया।
इसके अतिरिक्त दो फर्मों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

पारदर्शी प्रक्रिया हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। लॉटरी प्रक्रिया को सफल एवं निष्पक्ष रूप से संपादित करने हेतु एक बहु-सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बी.एल. राणा, पुलिस उपाधीक्षक, अंकित कंडारी, उप निदेशक, अमित लोहानी, जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारीबृजेन्द्र पांडे, सचिव, गंगा नदी राफ्टिंग समिति, जसपाल चौहान साहसिक खेल अधिकारी, सीमा नौटियाल जल क्रीड़ा विशेषज्ञ, भूपेंद्र सिंह पुंडीर विनियमन समिति सदस्य, मंजुल रावत तकनीकी समिति सदस्य, धर्मेंद्र नेगी तकनीकी समिति सदस्य, मनोज जोशी शामिल रहे।

पूरी प्रक्रिया उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप संचालित की गई।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि—
“गंगा नदी में राफ्टिंग संचालन हेतु दो नई फर्मों के चयन हेतु आयोजित यह प्रक्रिया न केवल पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि इससे राज्य के अनुभवी राफ्टिंग गाइडों को एक बड़े अवसर का मार्ग भी प्राप्त हुआ है।
वर्षों तक गाइड के रूप में कार्य करने वाले चयनित प्रतिभागी अब फर्म मालिक बनकर प्रदेश के नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

इस निर्णय से साहसिक पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी। स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। गंगा में राफ्टिंग गतिविधियाँ अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होंगी । और राज्य का पर्यटन क्षेत्र और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा।

The post गंगा नदी में राफ्टिंग – फर्मों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *