सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को करेंगे खत्म-राहुल गांधी

सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को करेंगे खत्म-राहुल गांधी
Share This News:

The post सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को करेंगे खत्म-राहुल गांधी appeared first on Avikal Uttarakhand.

देश में आने वाला है आर्थिक तूफान- राहुल

अल्मोड़ा व पौड़ी में उमड़े जनसैलाब ने कांग्रेस में भरा जोश

कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का  किया आह्वान

ऊर्जा,रक्षा,कृषि,डेटा लघु व मध्यम उद्योग के अमेरिका के हवाले किया-राहुल

अविकल थपलियाल

अल्मोड़ा/पौड़ी। बेशक बेईमान मौसम ने राहुल गांधी की राह रोक ली हो। वे पंतनगर एयरपोर्ट पर बेचैन घूमते कैमरे में कैद हुए। अल्मोड़ा व पौड़ी के विशाल जनसमूह से रूबरू नहीं हो पाए। लेकिन वीडियो व ऑडियो कॉल के जरिये जन समूह, कार्यकर्ता व पूर्व सैनिकों तक अपना सन्देश अवश्य पहुंचा गए।

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी वीडियो कॉल पर बात की। न्याय की जंग में खड़े होने का भरोसा दिया।
दो मिनट से अधिक समय की वीडियो काल में राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया।

पंतनगर एयरपोर्ट पर चहलकदमी कर रहे बेचैन राहुल गांधी

पौड़ी में पूर्व सैनिकों को किया सम्बोधित

खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा के बाद पौड़ी नहीं पहुंच पाने के कारण राहुल गांधी ने गणेश गोदियाल की मौजूदगी में वीडियो कॉल से संबोधित किया। लगभग 24 मिनाट के सम्बोधन में उत्तराखण्ड के गौरवशाली इतिहास को सलाम करते हुए अग्निवीर योजना की कमियां गिनाई।

अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब

राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर वे अग्निवीर योजना को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि एक अलिखित समझौते के तहत फौजी व उनका परिवार राष्ट्र हित में अपना सर्वस्व न्योछावर करता है। और राष्ट्र फौजी परिवार को पूर्ण सुरक्षा देता है। लेकिन अग्निवीर योजना के तहत परिवार को चार साल के बाद कोई सुरक्षा नहीं मिलती।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है। भारत को किस देश से तेल,ईंधन खरीदने के लिए अमेरिका के आदेश का पालन करना पड़ेगा। 

पौड़ी की जनता

  जय जवान-जय किसान के नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी ने कृषि क्षेत्र को कमजोर कर दिया।
राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के अडानी व अन्य अरबपतियों के साथ पारस्परिक सम्बंध है। यूएस डील के बाद अडानी के केस खत्म किये गए। और पीएम मोदी ने ऊर्जा,रक्षा,कृषि,डेटा लघु व मध्यम उद्योग के मुद्दे अमेरिका के हवाले कर दिया।

यूएस डील के बाद देश के किसान को भारी नुकसान हो गया।  यूएस डील के बाद भारत अमेरिका के किसान का 9.5 लाख करोड़ का माल खरीदेगा। इससे अमेरिका का टैक्स कम होगा और हमारा टैक्स बढ़ जाएगा।

पौड़ी में भी झलका जनता का जोश

राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि उनके एक फोन के बाद पीएम मोदी ने पाक के साथ युद्ध को रोका। राहुल ने कहा कि यह फौज के साथ धोखा किया गया। कांग्रेस नेता ने ट्रंप के उस कथन का भी जिक्र किया कि जिसमें उन्होंने  कहा था कि वे जब चाहें पीएम मोदी का  राजनीतिक कैरियर खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ही पीएम मोदी को कंट्रोल कर रहे है।

अपने सम्बोधन में नेता वियक्ष राहुल गांधी ने संसद में उन्हें बोलने नहीं देने का भी जिक्र किया। और कहा कि वे एप्सटीन फ़ाइल और अडानी पर बोलना चाहते थे। लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया। कहा कि, पीएम मोदी तुरन्त संसद से बाहर निकले। ट्रंप को फोन लगाया। और एक घण्टे के अंदर यूएस डील की घोषणा कर दी गयी।

अल्मोड़ा की चुनावी जनसभा में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। लेकिन राहुल गांधी ने अपने वीडियो भाषण को पीएम मोदी और यूएस डील के इर्द गिर्द ही रखा।

इधर, राहुल गांधी के  नहीं पहुंच पाने से पहले कांग्रेस के नेता अल्मोड़ा व पौड़ी में उमड़े जनसमूह को देख विशेष रोमांचित नजर आए। और भाजपा के दस साल के कार्यकाल की आलोचना कर कांग्रेस को आशीर्वाद देने की अपील की। 

अमेरिका के आगे  घुटने टेकने पर केंद्र सरकार को कोस कर राहुल ने उत्तराखण्ड की संभावनाओं का जिक्र करते हुए मौसम के आगे अपनी लाचारी दिखाते हुए जनता से माफी मांगी। कुल मिलाकर राहुल भाजपा पर प्रहार कर फिर जल्द आने का वादा कर गए।

Pls clik-पढ़ें महत्वपूर्ण खबरें

राहुल गांधी ने न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

https://avikaluttarakhand.com/uttarakhand/i-had-so-much-to-talk-to-you-about-we-will-meet-soon-rahul-gandhi/-

The post सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को करेंगे खत्म-राहुल गांधी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *