The post चारधाम यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण 7.19 लाख के पार appeared first on Avikal Uttarakhand.
केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के लिए अब तक कुल 7.19 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
जारी डेली बुलेटिन के अनुसार, चारधामों में केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 2.40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के लिए 2.12 लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम के लिए 1.34 लाख और यमुनोत्री धाम के लिए 1.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए भी 1,150 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इस बार पंजीकरण का अधिकांश हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से हुआ है। गुरुवार को ऑफलाइन केंद्रों—हरिद्वार, ऋषिकेश, नयागांव और हर्बर्टपुर—में कोई नया पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ, जिससे डिजिटल व्यवस्था के प्रति श्रद्धालुओं का बढ़ता रुझान साफ नजर आता है।
धामवार पंजीकरण आंकड़े
केदारनाथ : 2,40,114
बद्रीनाथ : 2,12,334
गंगोत्री : 1,34,242
यमुनोत्री : 1,31,219
हेमकुंड साहिब : 1,150
कुल पंजीकरण : 7,19,059
बॉक्स: क्या है खास
क्यों बढ़ रहा रुझान
विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सड़क, संचार और ऑनलाइन सुविधाओं के कारण चारधाम यात्रा पहले से अधिक सुगम हो रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार और प्रचार-प्रसार से भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी आई है। आने वाले दिनों में पंजीकरण संख्या और बढऩे की उम्मीद है, जिससे प्रशासन के सामने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की चुनौती भी बढ़ेगी।
The post चारधाम यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण 7.19 लाख के पार appeared first on Avikal Uttarakhand.
