शिक्षिका उत्पीड़न मामले में तीन दिन में रिपोर्ट तलब

शिक्षिका उत्पीड़न मामले में तीन दिन में रिपोर्ट तलब
Share This News:

The post शिक्षिका उत्पीड़न मामले में तीन दिन में रिपोर्ट तलब appeared first on Avikal Uttarakhand.

विधवा को आर्थिक सहायता व पेंशन स्वीकृत

शिकायतों पर मौके पर कार्रवाई, भरण-पोषण के कई वाद दर्ज

अविकल उत्त्तराखंड

देहरादून। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

इन्द्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट और बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता देने तथा समाज कल्याण विभाग को विधवा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश मौके पर ही दिए।

एक बुजुर्ग दम्पति ने अपने पुत्रों द्वारा घर से निकालने और मारपीट की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज कराने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में इस अधिनियम के तहत पांच से अधिक वाद दर्ज किए गए।

दौड़वाला की 81 वर्षीय कांता देवी ने धोखे से संपत्ति और बैंक धनराशि हड़पने की शिकायत की, जिस पर उप जिलाधिकारी न्याय को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कारगी चौक निवासी दुर्गा प्रसाद नौटियाल की सीवर लाइन से संबंधित शिकायत पर अपर जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए, जबकि विद्युत पोल शिफ्टिंग में देरी के मामले में विद्युत विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया।

पुलिस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच कर 20 फरवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

छरबा क्षेत्र में विनोबा भावे ट्रस्ट की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर जांच समिति गठित की गई। वहीं सड़क निर्माण की गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान, संदिग्ध वित्तीय ऋण और अन्य मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

The post शिक्षिका उत्पीड़न मामले में तीन दिन में रिपोर्ट तलब appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *