पेंशन अपडेट के नाम पर ठगी, रिटायर्ड बैंक कर्मी से 10 लाख उड़ाए

Share This News:

The post पेंशन अपडेट के नाम पर ठगी, रिटायर्ड बैंक कर्मी से 10 लाख उड़ाए appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून।। उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने पेंशन अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खुद को बैंक अधिकारी बताकर रिटायर्ड कर्मी से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले इस नेटवर्क का खुलासा जांच के दौरान हुआ।

देहरादून निवासी एक रिटायर्ड बैंक कर्मी को साइबर अपराधियों ने कॉल कर खुद को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बताया। आरोपियों ने पेंशन अपडेट कराने का झांसा देकर पीड़ित से HRMS विवरण और YONO (SBI) खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद दो चरणों में 10 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

इस मामले में साइबर थाना देहरादून में धारा 420, 120बी भादवि और 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही एसटीएफ

जांच में सामने आया कि आरोपी जीतेन प्रतापति ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया। ठगी की रकम में से 5 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर हुए थे। एसटीएफ टीम ने उसे बारानगर, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकरण में पूर्व में भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी साझा न करें, फर्जी निवेश योजनाओं से बचें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

The post पेंशन अपडेट के नाम पर ठगी, रिटायर्ड बैंक कर्मी से 10 लाख उड़ाए appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *