बारावफात पर्व पर पुलिस सतर्क, जनपदवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Share This News:

The post बारावफात पर्व पर पुलिस सतर्क, जनपदवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा appeared first on Avikal Uttarakhand.

लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल व कुमाऊं रेंज सहित सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में 5 सितंबर को होने वाले ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उल-नबी (बारावफात) पर्व की सुरक्षा व्यवस्था तथा लम्बित विवेचनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों को पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने, थाना स्तर पर सी.एल.जी. और पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने तथा भीड़ व जुलूस को देखते हुए यातायात व्यवस्था हेतु ठोस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर आतिशबाजी से आवागमन में बाधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा।

लम्बित विवेचनाओं पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इनमें देरी से पीड़ितों को न्याय मिलने में बाधा आती है, इसलिए सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारियों से समन्वय कर गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने और 2 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों की विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी दी कि विवेचना में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले विवेचकों की जवाबदेही तय की जाएगी और नियमानुसार कार्यवाही होगी।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे, एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The post बारावफात पर्व पर पुलिस सतर्क, जनपदवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *