राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठघरिया के पांच बच्चों का जवाहर नवोदय में चयन

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटघरिया, विकासखंड हल्द्वानी के कक्षा -5 में अध्यनरत आशीष, प्रीति, दीक्षा, सोनी एवं मुनीष का जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश तिवारी एवं भावना पांडे ने खुशी व्यक्त की है|
इस  विद्यालय में एक साथ पांच बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हर्ष बहादुर चंद सहित विकासखंड हल्द्वानी के ब्लॉक परियोजना अधिकारी /खंड शिक्षा अधिकारी/उप शिक्षा अधिकारी तारा सिंह एवं उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, ब्लॉक अध्यक्ष मदन बर्तवाल, मंत्री अनुपमा बमेठा, कोषाध्यक्ष सुमन बिष्ट सहित अशीष बिष्ट, हरीश बिष्ट,विकास जायसवाल,हेमा जोशी,भावना ,विजय गुरुरानी,मनोज कपिल, सिद्धार्थ पन्त,रेखा उप्रेती,आशा दर्मवाल, हेमा दर्मवाल,केशव दत्त, सहित विकास खण्ड के तमाम शिक्षकों द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चो को बधाई देते हुए शिक्षकों द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना की गई है।
तथा सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना की गई है। ज्ञात हो कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का चयन होता रहा है, जो कि हमारे सरकारी विद्यालयों में अध्यापन करने वाले शिक्षकों एवं अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए गौरव का विषय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *