The post पर्वतीय जनपदों में साइलेज योजना को मिलेगा व्यापक रूप appeared first on Avikal Uttarakhand.
सहकारिता व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में साइलेज के उत्पादन, पैकेजिंग और वितरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों विभागों का संयुक्त प्रयास पशुपालकों को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला चारा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण होगा। इससे पशु पोषण सुनिश्चित होगा, दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विभागीय तालमेल से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि
बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड के सभी 10 पर्वतीय जनपदों में साइलेज योजना पहले से संचालित है। अब इसे और अधिक व्यापक रूप देने पर सहमति बनी है, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इस योजना का लाभ ले सकें।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि
“दो विभागों के बीच सशक्त तालमेल से किसानों और पशुपालकों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।”
पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि
“सहकारिता की भागीदारी से पशुपालकों को लागत में बचत होगी और दुग्ध क्षेत्र में नवाचार व विकास को गति मिलेगी।”
बैठक में यह भी तय किया गया कि विभागीय समन्वय को संस्थागत रूप दिया जाए, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन तेज़ी से हो और पशुपालकों को स्थायी लाभ मिल सके।
इस अवसर पर सचिव सहकारिता एवं पशुपालन-दुग्ध विकास डॉ. बी.वी.आर. परुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक आनंद शुक्ल तथा दोनों विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
The post पर्वतीय जनपदों में साइलेज योजना को मिलेगा व्यापक रूप appeared first on Avikal Uttarakhand.
