15 अगस्त तक चलेगा युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का विशेष अभियान

Share This News:

The post 15 अगस्त तक चलेगा युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का विशेष अभियान appeared first on Avikal Uttarakhand.

चंपावत में ‘मेरा युवा भारत’ की समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती की अध्यक्षता में वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 की हुई विस्तृत समीक्षा

देशभर में 2.2 करोड़ से अधिक युवा माय भारत पोर्टल से जुड़े; चंपावत को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष जिलों में शामिल करने का लक्ष्य

देहरादून। 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में सम्मानित होंगे राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-3 प्रदर्शन करने वाले जिले चंपावत । युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें ‘मेरा युवा भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती ने निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और युवा क्लब तक माय भारत की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, “विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की ऊर्जा और नवाचार सबसे बड़ी ताकत हैं।” सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ वार्षिक कार्ययोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में उप निदेशक शैलेश भट्ट ने माय भारत पोर्टल और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि: देशभर में अब तक 2.2 करोड़ से अधिक युवा माय भारत पोर्टल से जुड़ चुके हैं।

अधिक से अधिक युवाओं को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए 15 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 जिलों को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

चंपावत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में ‘एंबेसडर’ बनाए जाएंगे। बेहतर कार्य करने वाले जिले के टॉप 3 शिक्षण संस्थानों और एंबेसडरों को भी जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

उप निदेशक ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को इंटर्नशिप, कौशल विकास, रोजगार, स्वयंसेवी गतिविधियां, सीवी बिल्डर, मेंटरशिप, फिट इंडिया अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, छात्रवृत्तियां और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सीधा लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए निम्नलिखित प्रमुख अभियान संचालित किए जा रहे हैं: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग और विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम व प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, युवा क्लब विकास अभियान, नशा मुक्त भारत और सेवा पखवाड़ा, वंदे मातरम् कैंप, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी युवाओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता (स्वीप) गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया, ताकि युवा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कृष्ण नाथ गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि रावत, राजकीय महाविद्यालय से हनुमंत ओली व अंकिता भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ‘माय भारत’ व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post 15 अगस्त तक चलेगा युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का विशेष अभियान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *