एसआरएचयू जौलीग्रांट को मिला ‘एनर्जी सस्टेनेबिलिटी लीडर’ सम्मान

एसआरएचयू जौलीग्रांट को मिला ‘एनर्जी सस्टेनेबिलिटी लीडर’ सम्मान
Share This News:

The post एसआरएचयू जौलीग्रांट को मिला ‘एनर्जी सस्टेनेबिलिटी लीडर’ सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (डॉक्टर इन प्राइवेट प्रैक्टिस) से डॉ. अशोक देवराड़ी सम्मानित

एचआईएचटी के ग्राम्य विकास संस्थान को मिला रूरल हेल्थकेयर सम्मान

पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से किया कार्यक्रम का आयोजन

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला। उत्तराखंड फार्मा एवं हेल्थकेयर सम्मान–2025 में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट को एनर्जी सस्टेनेबिलिटी लीडर सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रदान किया।

पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीएचडीसीसीआई) की ओर से उत्तराखंड फार्मा हेल्थकेयर कॉन्क्लेव एवं सम्मान-2025 का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि “स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय द्वारा ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में किया गया कार्य न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल है। इस प्रकार के प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेंगे।”

उपलब्धि पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि यह पुरस्कार विश्वविद्यालय की सतत विकास और नवाचार को संस्थागत संरचना व कार्यप्रणाली में शामिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि एसआरएचयू को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी व अनुकरणीय संस्थान के रूप में स्थापित करती है।

कार्यक्रम में हेमंत कोचर, चेयरमैन, उत्तराखंड स्टेट चैप्टर (पीएचडीसीसीआई), सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून, दीपेन्द्र चौधरी (IAS), सचिव – आयुष एवं आयुष शिक्षा मौजूद रहे। एसआरएचयू- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसएमएस) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अपूर्व त्रिवेदी ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

सम्मान समारोह में SRHU की उपलब्धियां

एनर्जी सस्टेनेबिलिटी लीडर सम्मान : स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU)। यह सम्मान नितेश कौशिक, उपनिदेशक – वाटसन एवं सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर तथा गिरीश चंद्र उनियाल, प्रमुख (इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल) ने ग्रहण किया।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (डॉक्टर इन प्राइवेट प्रैक्टिस) – डॉ. अशोक कुमार देवराड़ी, प्रति-कुलपति, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय रूरल हेल्थकेयर सम्मान – ग्राम्य विकास संस्थान (आरडीआई), हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट। यह सम्मान डॉ. राजीव प्रसाद बिजल्वाण, उपनिदेशक (स्वास्थ्य), RDI ने प्राप्त किया।

The post एसआरएचयू जौलीग्रांट को मिला ‘एनर्जी सस्टेनेबिलिटी लीडर’ सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *