The post जंक फूड से दूरी ही स्वस्थ जिंदगी की असली कुंजी appeared first on Avikal Uttarakhand.
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में पेडिकॉन 2026
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। ग्राफिक एरा अस्पताल में देश के विभिन्न राज्यों के डॉक्टरों और बालरोग विशेषज्ञों ने शिशुओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान में सावधानी को बहुत आवश्यक बताया है।
विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में कुपोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, स्वस्थ खानपान की आदतें, जंक फूड से बचाव, संतुलित आहार, जैसे बाल चिकित्सा और नवजात देखभाल से जुड़े विषयों पर गहन मंथन किया।
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के वार्षिक सम्मेलन ‘उत्तराखंड पेडिकॉन 2026’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से 250 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में बाल चिकित्सा और नवजात देखभाल के उभरते रुझानों, जटिल बीमारियों के तकनीकी उपचारों और नवाचार आधारित चिकित्सा पद्धतियों जैसे विविध विषयों पर 60 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें नवजात व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, विकास संबंधी चुनौतियां, कुपोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, स्वस्थ खानपान की आदतें, जंक फूड से बचाव, संतुलित आहार, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी, पर्याप्त जल सेवन और समग्र शारीरिक व मानसिक विकास जैसे मुद्दे शामिल रहे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह और विशिष्ट अतिथि हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रो वीसी प्रो. अशोक देओरारी ने स्मारिका का विमोचन भी किया।
ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शांतनु शुभम ने कहा कि जंक फूड से दूरी ही स्वस्थ और संतुलित बचपन की असली कुंजी है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, संतुलित पोषण और प्रारंभिक स्तर पर सही देखभाल के समन्वय से ही बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इन प्रभावी उपायों को केवल नीतियों तक सीमित न रखकर हर घर और हर बच्चे तक पहुंचाना ही असली सफलता होगी।
इस सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड के इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी, ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में ग्राफिक एरा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, एमएस डॉ. जसजीत सिंह, मेडिकल एडवाइजर डॉ. एस. एल. जेठानी के साथ आईएपी उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता और सचिव डॉ. राकेश कुमार ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. गिरीश गुप्ता, , डॉ. रूपा डालमिया, डा. सैयद मोइज अहमद और डॉ. गौरव मुखीजा के साथ डॉक्टर्स भी मौजूद रहे।
The post जंक फूड से दूरी ही स्वस्थ जिंदगी की असली कुंजी appeared first on Avikal Uttarakhand.
