दिल्ली में मिला हल्द्वानी से गायब हुआ छात्र

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 हल्द्वानी से तीन दिन पहले स्कूल की परीक्षा देकर लौटा छात्र यथार्थ मिश्रा अचानक से गायब हो गया था। उसकी जली स्कूटी और जली किताबें देख परिवार वाले भी परेशान थे। पुलिस ने जांच की और जाल बिछाया तो दिल्ली के एक होटल से उसकी बरामदगी हुई। पुलिस उसे लेकर हल्द्वानी आ गई। यहां पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस ने दर्ज की। यह सामने आया है कि वह अपने साथ 6 से 7000 रुपए भी रखा हुआ था। स्कूटी जलाने के बाद प्राइवेट टैक्सी के जरिए वह दिल्ली गया और गुड़गांव रोड स्थित विशाल होटल में बुकिंग कर ली थी। वहीं पर वह पुलिस को मिला। हल्द्वानी से यथार्थ को टीपी नगर पुलिस चौकी भेजा गया। जहां सीडब्ल्यूसी कमेटी ने उसका बयान लिया तथा उसे उसके पिता योगेश मिश्रा और माता सीमा मिश्रा को सौंप दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *