ग्राफेस्ट में डीजे न्यूक्लिया का धमाल, खूब नाचे छात्र

ग्राफेस्ट में डीजे न्यूक्लिया का धमाल, खूब नाचे छात्र
Share This News:

The post ग्राफेस्ट में डीजे न्यूक्लिया का धमाल, खूब नाचे छात्र appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। ग्राफिक एरा के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-26 की चौथी शाम मशहूर  डीजे न्यूक्लिया ने हाई-एनर्जी बीट्स से पूरे परिसर में जबरदस्त धमाल मचाया। डीजे न्यूक्लिया के ट्रैक्स पर हजारों छात्र-छात्राएं देर तक नाचते रहे। डीजे न्यूक्लिया ने विश्वविद्यालय की इस शाम को कभी न भूलने वाली यादगार बना दिया।  

ग्राफेस्ट-26 में डीजे न्यूक्लिया के शामिल होने को लेकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित थे और बेसब्री से उनके आने का इंतज़ार कर रहे थे। छात्र छात्राओं से खचाखच भरे ग्राफिक एरा के मैदान में पहुंच कर डीजे न्यूक्लिया ने जैसे ही अपना हिट ट्रैक “लेट्स नाचो” प्ले किया, पूरे परिसर में ऊर्जा और जोश की लहर दौड़ उठी।  “होने लगा सनसेट है,भाई तेरा फुल सेट है, मोशन भी देखो मेरा बनने लगा..देखो तो  हसीना को, वानाबे करीना को, ठुमकों को फेवर है चढ़ने लगा”..  ट्रैक की बीट को सुनते ही छात्र छात्राओं ने थिरकना शुरु कर दिया। न्यूक्लिया ने अपने ट्रैक “लॉन्ग ग्वावचा” – पिछे-पिछे औंदा मेरी चल वे ना ऐ, पिछे-पिछे औंदा मेरी चल वे ना ऐ, चेरेह वलायन वेखदा ऐ वे मेरा लौंग गवाचा, निगा मर्दा ऐ वे मेरा लौंग गवाचा… से छात्र- छात्राओं के नाच की गति बढ़ा दी।

छात्र-छात्राएं डीजे न्यूक्लीय की “काहे हमसे नाराज़ रहना, सजाएँ हम तेरी बारात है ना…सवेरे दिन रात ना पाए चैना, सुन ले ना ट्रैक के साथ वाइब करते दिखाई दिए। उनके कमली ट्रैक – “सच्चियां वे गल्लां आज सब नूं सुनावां, कच्चियां ऐ पक्कियां ऐ हस के निभावां, चार दिना दी ऐ ज़िंदगी फकीरा, सजदे मैं उस दे कर तर जावां” पर छात्र-छात्राएं बिट्स के साथ नाचते और गुनगुनाते नजर आये। न्यूक्लिया के पॉपुलर ट्रैक “तेरी अदावाँ वेख, जग नूं मैं भुलया, हाये, मैनूं कोई होश नईं, दिल दी तारां जुड़िया, हाये, जाँनिसार, बेहिसाब, तुझसे प्यार…करूं इकरार, जानम, हज़ार बार” ने नाचते हुए छात्र-छात्राओं में जोश भरकर उनकी गति और तेज कर दी। 

इससे पहले डीजे जेरी ने अपने मैशअप्स और बीट्स से युवाओं के बीच खूब रंग जमाया। डीजे न्यूक्लिया के आने से पहले उन्होंने माहौल में एक उत्साह घोल दिया। उनके मैशअप्स पर छात्र-छात्राएं खूब नाचे।

यह डीजे नाइट, ग्राफेस्ट 26 का आखिरी प्रोग्राम था। ग्राफेस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, नई तकनीकों, फॉरेंसिंक साईंस, फूड टेक्नोलॉजी, पाक व प्रस्तुतिकरण कला, मैनेजमेंट, संस्कृति आदि पर आधारित रोचक मुकाबलों में देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों के 8500 छात्र छात्राओं ने अपने कौशल और प्रतिभा का अहसास कराया। ग्राफिक एरा ने इस बड़े आयोजन में विजेताओं को ट्राफी के अलावा 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार रखे थे। ये तकनीकी और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में पहले तीन स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को दिये गये। नकद पुरस्कार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, थापर यूनिवर्सिटी, राजस्ठान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी, चिटकारा यूनिवर्सिटी, गुरु रामराय विश्वविद्यालय, डी आई टी यूनिवर्सिटी, यूपीईएस, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, आईएसएबी यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने जीते।

शूलिनी यूनिवर्सिटी, हिमाचल के छात्र केतन शर्मा को हिमाचली लोकनृत्य पर चेयरमैन की ओर से विशेष पुरस्कार दिया गया। ग्राफेस्ट में आईआईटी- रुड़की, आईआईटी- मद्रास, आईआईएम- रोहतक, एनआईटी- दिल्ली, पंजाब यूनिवर्सिटी, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, कुमाऊं यूनिवर्सिटी और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी- बंगलौर, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, दून यूनिवर्सिटी और इग्नू के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने ग्राफेस्ट के बेहतरीन आयोजन पर छात्र छात्राओं व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी और सांस्कृतिक स्पर्धाएं युवाओं को कुछ नया सीखने, अपने प्रयासों के मूल्यांकन और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। देश भर के हजारों छात्र छात्राओं के लिए यह अवसर नया सीखने के साथ ही खुद को रिचार्ज करने का भी था। ग्राफेस्ट 26 ने छात्र छात्राओं को देश भर के छात्र छात्राओं के नये आइडियो से रुबरु भी कराया और एक दूसरे की संस्कृति को जानने समझने का मौका देकर राष्ट्रीय एकता में भी योगदान दिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला के साथ अन्य पदाधिकारी और शिक्षक भी इस समारोह में शामिल हुए।

The post ग्राफेस्ट में डीजे न्यूक्लिया का धमाल, खूब नाचे छात्र appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *