The post डीएम का आभार जताने पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी appeared first on Avikal Uttarakhand.
स्मार्ट सिटी बसों में मुफ्त यात्रा, भूमि आवंटन व सेनानी भवन विवाद सुलझाने पर परिजनों ने जताया धन्यवाद
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। अल्मोड़ा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रथम पीढ़ी के आश्रित बुजुर्ग नवीनचंद जोशी ने मंगलवार को जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा सेनानियों के परिजनों की समस्याओं के समाधान और उनके हक के लिए उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने हाल ही में सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक कर कई मांगों पर त्वरित निर्णय लिए थे। इसमें स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा का तत्काल आदेश, रोडवेज बसों में फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार, नगर निगम क्षेत्र में 100 वर्ग मीटर भूमि आवंटन हेतु मेयर को अनुरोध पत्र भेजना और पुरानी जजी कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन के विवाद को सुलझा कर कार्य प्रारंभ कराना शामिल है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों द्वारा चौराहों, स्कूलों और सड़कों का नाम सेनानियों के नाम पर रखने की मांग पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पत्राचार करने का आश्वासन दिया।
इन निर्णयों से खुश होकर सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने डीएम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
The post डीएम का आभार जताने पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी appeared first on Avikal Uttarakhand.
