टीबी उन्मूलन पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी-राज्यपाल

टीबी उन्मूलन पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी-राज्यपाल
Share This News:

The post टीबी उन्मूलन पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी-राज्यपाल appeared first on Avikal Uttarakhand.

गोद लिए टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट बांटी

अविकल उत्तराखण्ड
                                            
   देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की।
इस अवसर पर उन्होंने रोगियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें उपचार के दौरान नियमित दवा, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

  राज्यपाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर उपचार और पौष्टिक आहार के माध्यम से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जन-अभियान से जुड़ने और टीबी मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक सक्षम नागरिक एक टीबी रोगी का निःक्षय मित्र बनकर उसके उपचार और पोषण में सहयोग करे, तो टीबी उन्मूलन के अभियान को और अधिक गति मिलेगी।

  गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा अब तक गोद लिए गए 79 टीबी रोगी पूर्णतः स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 13 और टीबी रोगियों को गोद लिया है, जिन्हें आज मासिक पोषण किट प्रदान की गई। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा निःक्षय मित्र के रूप में गोद लिए गए टीबी रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है।

  इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
                                                    

The post टीबी उन्मूलन पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी-राज्यपाल appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *