The post शिक्षक नेता व राज्य आंदोलनकारी बलराज सिंह गुसाईं का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.
शिक्षकों एवं राज्य आंदोलनकारी में शोक की लहर
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी बलराज सिंह गुसाईं का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षक समुदाय एवं राज्य आंदोलनकारी शोकाकुल है।
बलराज सिंह गुसाईं वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज चौबट्टाखाल में तैनात थे।
वे राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष भी थे।
शिक्षा व शिक्षकों की बेहतरी के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। उनकी गिनती सभी को साथ लेकर चलने वाले सुलझे हुए शिक्षक नेता के रूप में होती थी।
बलराज गुसाईं मूल रूप से विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम थापली के निवासी थे। वे गढ़वाल विश्व विद्यालय पौड़ी परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष भी रहे है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, मंत्री रमेश पैन्यूली, मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सुंदरियाल,मंत्री डॉ. हेमंत पैन्यूली, शिक्षक नेता जयदीप रावत, प्रकाश बहुगुणा, रघुराज सिंह चौहान,मनोहर चमोली,जितेंद्र पंवार,रतन सिंह रावत सहित अनेक शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। तथा जिला मुख्यालय पौड़ी में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठे जनपद के पंद्रह विकासखंडों के शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने भी उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके निधन पर रा शि संघ के पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी, डॉ शिवराज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष खिरसू अबल पुंडीर, उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवाड़ी, जय लाल सिंघवान, के एल कुंजवाल, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता जसपाल गुसाईं, चंद्रमोहन रावत, जनपद संरक्षक जयदीप रावत, पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, शिक्षक महेश गिरी, रा जू हाइस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी के पूर्व जिला मंत्री मुकेश काला, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश मोहन कंडारी पूर्व मंडलीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा,प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पौड़ी मनोज जुगरान, विधायक राजकुमार पोरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हिमानी नेगी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी वीरा भंडारी,पुष्कर जोशी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलकारी महेंद्र असवाल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी सुदर्शन नेगी,कुलवीर रावत, कल्जीखाल ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल,समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पीतांबर सिंह नेगी,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख जयकृत सिंह पटवाल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।
The post शिक्षक नेता व राज्य आंदोलनकारी बलराज सिंह गुसाईं का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.
