रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Share This News:

The post रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

बार में विवाद के बाद सड़क पर चली गोलियां

पुलिस अब तक 7 आरोपियों को भेज चुकी है जेल

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से जोहड़ी गांव में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
जांच में सामने आया कि मालसी की ओर से जोहड़ी गांव की तरफ आ रही स्कॉर्पियो-एन और दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार में सवार लोगों के बीच आपसी विवाद के चलते फायरिंग हुई।

इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट, जोहड़ी गांव को गोली लग गई। उन्हें तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कर रही है।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि फॉर्च्यूनर कार में सवार आरोपी कुठालगेट स्थित एक बार में काम करते थे। 29 मार्च की रात बार में बिल को लेकर उनका स्कॉर्पियो सवार युवकों—शांतनु त्यागी, आदित्य चौधरी और कविश त्यागी—के साथ विवाद हो गया था।
अगली सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे का पीछा करते हुए फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक निर्दोष बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू की। पहले चरण में चार आरोपियों रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार और आदित्य चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनके कब्जे से दो देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

मृतक सैन्य अफसर एम के जोशी

पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें से पुलिस ने अब आदेश गिरी (शामली), समीर चौधरी (हरिद्वार) और मोहित अरोड़ा (नई दिल्ली) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया ।
इस मामले में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और आम जनता तीखी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।

Pls clik

ओवरटेकिंग विवाद में फायरिंग से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

सीएम ने ब्रिगेडियर जोशी को दी श्रद्धांजलि

The post रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *