उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास डामटा में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वाहन किराना सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Related Posts
उत्तरकाशी में मौसम का अलर्ट, गोमुख ट्रैक पर प्रशासन ने लगाई रोक !
- FNN Bharat
- November 1, 2026
- 0
