सीएमओ कार्यालय का घेराव कर रद्द कराए डॉक्टरों के ट्रांसफर आदेश

Share This News:

The post सीएमओ कार्यालय का घेराव कर रद्द कराए डॉक्टरों के ट्रांसफर आदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.

अल्मोड़ा में कांग्रेस का हल्ला बोल

अविकल उत्तराखंड

अल्मोड़ा। जिले में डॉक्टरों के ट्रांसफर को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कृतिका भंडारी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष पंत के तबादले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, चौखुटिया में चल रहे आंदोलन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की वहां तैनाती की थी। जब तय डॉक्टर वहां नहीं पहुंचे, तो स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को चौखुटिया स्थानांतरित कर दिया। इस निर्णय से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लगातार विरोध और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम दोनों डॉक्टरों के ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए। आदेश रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की जीत बताया और कहा कि सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना पड़ा।

घेराव में विधायक मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, पूरन रौतेला, दीप सिंह डांगी, दीपा साह, किरन आर्या, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, मनोज वर्मा, अजीत कार्की और परितोष जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने मनमाने ट्रांसफर जारी रखे तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। नेताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है, ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले से आम जनता के उपचार पर सीधा असर पड़ता है।

The post सीएमओ कार्यालय का घेराव कर रद्द कराए डॉक्टरों के ट्रांसफर आदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *