‘ गाँवों के जनजाति वर्ग को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिलेगा’

‘ गाँवों के जनजाति वर्ग को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिलेगा’
Share This News:

The post ‘ गाँवों के जनजाति वर्ग को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिलेगा’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला प्रक्रिया प्रयोगशाला सम्पन्न

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत बीते 8 सितम्बर को पी.एम. राजकीय इंटर कॉलेज, हर्रबटपुर, देहरादून में तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया प्रयोगशाला (डी.पी.एल.) का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय से अनुभाग अधिकारी रवि शेखर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून के चार विकास खंडों के कुल 41 गाँवों का चयन किया गया है। उद्देश्य है कि इन गाँवों में निवासरत सभी जनजातीय वर्ग के व्यक्तियों को सरकार की सभी लोककल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

प्रयोगशाला में राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक मास्टर ट्रेनर भी सम्मिलित हुए।
इस दौरान अधिकारियों को अभियान के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

बुधवार को समापन अवसर पर सभी ब्लॉक मास्टर ट्रेनरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

The post ‘ गाँवों के जनजाति वर्ग को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिलेगा’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *