दिवंगत पत्रकार खुशहाल गिरि गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत पत्रकार खुशहाल गिरि गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि
Share This News:

The post दिवंगत पत्रकार खुशहाल गिरि गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य खुशहाल गिरि गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर क्लब में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। पत्रकारिता जगत के अनेक वरिष्ठ जनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोस्वामी का 4 जुलाई (शनिवार) को गंभीर बीमारी के चलते जौलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन से उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि खुशहाल गिरि गोस्वामी का सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत थी।
उन्होंने बताया कि गोस्वामी मूल रूप से चौखुटिया, अल्मोड़ा से है और वे अपने पीछे कैंसर पीड़ित पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए।

महामंत्री योगेश सेमवाल ने दिवंगत खुशहाल गिरि गोस्वामी की पत्रकारिता और उनके सरल व्यवहार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब स्व. खुशहाल गिरि गोस्वामी के परिवार के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, कार्यकारिणी सदस्य रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी प्रसाद बड़ोनी, राजेश बड़थ्वाल, महेश पाण्डेय, राजकिशोर तिवारी, वीरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार धीमान, राजेश बहुगुणा, शहजाद अली, बिजेन्द्र सिंह राणा, किशोर रावत, योगेश शैली समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

The post दिवंगत पत्रकार खुशहाल गिरि गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *