Udham Singh Nagar: छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, सभी स्कूलों में लगेगी शिकायत पेटी !रुद्रपुर। बच्चों की सुरक्षा, अधिकारी और उनकी शिकायतों के लिए शिक्षा विभाग ने एक और नई पहल शुरू की है। अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शिकायत पेटी लगेगी जिससे विद्यार्थियों की समस्या को न केवल सुना जाएगा बल्कि उनका समाधान भी होगा!

Share This News:

रुद्रपुर। बच्चों की सुरक्षा, अधिकारी और उनकी शिकायतों के लिए शिक्षा विभाग ने एक और नई पहल शुरू की है। अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शिकायत पेटी लगेगी जिससे विद्यार्थियों की समस्या को न केवल सुना जाएगा बल्कि उनका समाधान भी होगा।

जिले में शुरू होने जा रही व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं को गोपनीय तरीके से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी सीबीएसई पैटर्न के निजी विद्यालयों, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और अन्य बड़े शिक्षण संस्थानों में शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। इसकी सबसे अहम विशेषता यह होगी कि स्कूल प्रबंधन, प्रबंध समिति या किसी भी कर्मचारी को शिकायत पेटिका खोलने का अधिकार नहीं होगा। इसे सिर्फ मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) के निर्देश और निगरानी में ही खोला जाएगा ताकि छात्र बिना किसी दबाव या डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। सभी स्कूलों में अभिभावक संघ की नियमित बैठकें आयोजित करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, विद्यालयों में सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं की जांच के लिए विशेष रोस्टर तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग की टीम समय-समय पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का सत्यापन करेगी।

जिले के कई सरकारी स्कूलों में शिकायत पेटी की व्यवस्था है लेकिन कई स्कूल अभी इससे वंचित हैं। इसी को लेकर सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। -हरेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *