Udham Singh Nagar News: ऑल इंडिया पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप टली, नई तारीखों का इंतजार !

Udham Singh Nagar News: ऑल इंडिया पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप टली, नई तारीखों का इंतजार !
Share This News:

 

काशीपुर। ऑल इंडिया पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप स्थगित हो गई है। कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान पति यश चौधरी ने बताया कि कबड्डी क्लब कुंडेश्वरी की ओर से 20-21 जून को किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में ऑल इंडिया पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप होनी थी। इसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, यूपी, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, जेडी एकेडमी नोएडा, यूके एकेडमी हरिद्वार, देवभूमि एकेडमी देहरादून, बजरंग दल एकेडमी रुद्रपुर, रुद्रपुर स्टेडियम आदि स्थानों की करीब 20 टीमों के पहुंचने की संभावना थी। अपरिहार्य कारणों के चलते आगामी तिथि घोषित होने तक प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *