Udham Singh Nagar News: चेन्नई में शांतिपुरी के खिलाड़ियों का जलवा, राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में जीते तीन पदक !

Udham Singh Nagar News: चेन्नई में शांतिपुरी के खिलाड़ियों का जलवा, राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में जीते तीन पदक !
Share This News:

शांतिपुरी। राष्ट्रीय प्रो-एम मुए थाई एवं मुए बोरान नेशनल चैंपियनशिप चेन्नई में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित हुई। इसमें शांतिपुरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

जूनियर वर्ग में अश्विन कार्की ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया जबकि आरव सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग में टीम के कोच नितिन रावत ने भी रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों की सफलता पर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता जताते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोच नितिन रावत के कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *