अगस्त्यमुनि में डोली यात्रा के दौरान हंगामा

अगस्त्यमुनि में डोली यात्रा के दौरान हंगामा
Share This News:

The post अगस्त्यमुनि में डोली यात्रा के दौरान हंगामा appeared first on Avikal Uttarakhand.

भक्तों ने गेट तोड़कर डोली को प्रवेश कराया

अविकल उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि मैदान में अगस्त्य मुनि महाराज की डोली यात्रा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। मंदिर से रवाना हुई डोली को अगस्त्यमुनि मैदान में प्रवेश करना था, लेकिन मैदान के गेट के बंद होने के कारण डोली अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद कुछ लोगों ने हथौड़े लेकर गेट तोडऩा शुरू किया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। मौके पर सैकड़ों भक्त मौजूद थे और उन्होंने डोली के प्रवेश का इंतजार किया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को डोली यात्रा का आयोजन किया गया। डोली समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि 15 सालों बाद यह ऐतिहासिक डोली यात्रा आयोजित की गई और प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद भक्तों ने अगस्त्यमुनि का गोल गेट तोड़ दिया और डोली ने मैदान में प्रवेश किया। मैदान में मुनि महाराज की गद्दीस्थल तक डोली और निशान पहुंचा। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी मैदान में प्रवेश किया। इसके चलते केदारनाथ हाईवे पर तीन घंटे से लगा जाम भी खुल गया। रुद्रप्रयाग के एसडीएम ने कहा कि कुछ शरारती तत्व लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अगस्त्यमुनि मैदान में सरकार की ओर से स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसे लेकर अगस्त्य ऋषि की मंदिर समिति और स्थानीय लोग लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं।

The post अगस्त्यमुनि में डोली यात्रा के दौरान हंगामा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *