नैनीताल के मॉलरोड स्थित नैनीझील में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। नाव चालकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है, लेकिन अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।नैनीताल के मॉलरोड के समीप नैनीझील में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
