Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, मूसलाधार बारिश का अलर्ट; देहरादून में स्कूल बंद !

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, मूसलाधार बारिश का अलर्ट; देहरादून में स्कूल बंद !
Share This News:

आज प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। 25 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है। देहरादून में आज कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

 

बारिश से मौसम हुआ सुहाना
बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को मौसम ने करवट बदली। दिन में चटक धूप खिलने से गर्मी ने अपने तेवर दिखाए और दून के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को सड़क पर चलने और खुले में रहने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम होते-होते मौसम फिर बदल गया और बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। कई इलाकों में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भी जमा हुआ, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। बारिश की बात करें तो मसूरी में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक मालदेवता में 83.0 और सहस्रधारा में 65.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि मसूरी में 18.0 एमएम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *