उत्तराखंड_सीएम धामी ने जनहित में विभिन्न पदाधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी

Share This News:

देहरादून -(एम सलीम खान संवाददाता) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में विभिन्न पदाधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी है, मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि विभागीय जिम्मेदारियां सौंपे जाने से जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रफ्तार आएगी।

इस मामले में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विस्तार पूर्वक बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन पदाधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी है उनमें हरक सिंह नेगी जी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, ऐश्वर्या रावत को रुद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, गंगा बिष्ट जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उघमिता परिषद, श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद,

शांति मेहरा जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवंत प्रसाद मकवाना जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, हेमराज बिष्ट जनपद पिथौरागढ़ को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद, श्याम चन्द गौड जनपद चमोली को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पूरन चंद नैनीताल जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद,श्रमासुदर नोटियाल जनपद उत्तरकाशी को उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण, सायारा बनों जनपद ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग,रेनू अधिकारी जनपद नैनीताल को नैनीताल को उपाध्यक्ष राज्य उघमिता परिषद, रजनी रावत जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति,ओम प्रकाश जमदग्नि जनपद हरिद्वार को उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रकाश पारिस्थितिकी पर्यटन सलाहकार परिषद,

भूपेश उपाध्याय जनपद बाग्वेश्रर उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद कुलदीप कुमार जनपद देहरादून अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद, ऋषि कंडवाल जनपद पौड़ी उपाध्याय सिंचाई सलाहकार समिति, वीरेंद्र दत्त सेमवाल जनपद टिहरी उपाध्याय उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, अजय कोठियाल जनपद टिहरी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, श्याम नारायण पांडेय जनपद नैनीताल उपाध्याय उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।