उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की आंदोलन की चेतावनी

Share This News:

The post उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की आंदोलन की चेतावनी appeared first on Avikal Uttarakhand.

राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति तय

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की संजीदा प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक गुरुवार को संघ भवन, ईरानी रोड देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में महामंत्री अनिल पुजाल के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार लगातार बिजली विभाग के कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे वर्षों से लंबित पड़े हैं, जिन पर सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संघ ने पूर्व में कई बार सरकार को पत्र लिखकर मांगों के निस्तारण की मांग की थी, लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर देहरादून के अनिल पुजाल को महामंत्री और प्रदीप कश्यप को उपमहामंत्री पद पर नियुक्त करने की घोषणा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि नव नियुक्त महामंत्री अनिल पुजाल संघ की विभिन्न समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आंदोलन को और प्रभावी बनाएंगे।

महामंत्री अनिल पुजाल ने कहा कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक बिजली विभाग के तीनों निगमों के कर्मचारी संघर्ष के पथ पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे और सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना ही होगा।

बैठक में जनार्दन भट्ट, विजय भट्ट, सावन बिष्ट, दीपक, संजय पाल, मोहन विश्वकर्मा, प्रदीप कश्यप, पंकज, रवि, पुलिन गुप्ता, रमेश त्यागी, सुरेश बड़ोनी, सुरेश नेगी, मनोज, संदीप, अमित (टिहरी), चौहान, दीपक समेत विभिन्न जिलों से आए कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की आंदोलन की चेतावनी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *