Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर 44 पैरा कमांडो की सफल पैराशूट लैंडिंग !

Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर 44 पैरा कमांडो की सफल पैराशूट लैंडिंग !
Share This News:

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर विमान से 44 पैरा कमांडो ने चार चरणों में सफल पैराशूट लैंडिंग की। पहले चरण में 11 जवानों ने अपने करीब 35 से 40 किलो वजन वाले पिट्ठू बैग के साथ सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतरकर अभियान की शुरुआत तकी। मौके पर वायुसेना और सेना के जवान पूरी व्यवस्था में तैनात रहे।

दूसरे चरण में भी 11 कमांडो ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसी तरह चारों चरणों में कुल 44 पैरा कमांडो सुरक्षित उतरे। लैंडिंग के बाद सभी जवान आवश्यक उपकरणों के साथ निर्धारित अभियान के लिए रवाना हो गए। पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मौजूद अधिकारियों और जवानों ने राहत की सांस ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *