‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू

Share This News:

The post ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू appeared first on Avikal Uttarakhand.

भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम : धामी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘‘सतर्कता–हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित राज्यव्यापी जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेशभर में राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर 2025 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की भावना को साकार करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, उत्तरदायी और जन-केंद्रित शासन की संस्कृति विकसित हुई है। राज्य सरकार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद से सतर्कता विभाग ने 339 भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पिछले तीन वर्षों में 78 भ्रष्टाचारियों सहित अन्य 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर तीन वर्षों में करीब 10 हजार शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 62 ट्रैप और चार खुली जांचें की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सभी विभाग व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाएं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव एल. फैनई, निदेशक सतर्कता वी. मुरूगेशन, सचिवगण और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *