एसआरएचयू जॉलीग्रांट में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

Share This News:

The post एसआरएचयू जॉलीग्रांट में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी। इस दौरान पूजन समारोह में इंजीनियरिंग व मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग के सभी स्टाफ कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

बुधवार को सेंट्रल पार्क में आयोजित पूजा में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर यज्ञ में सम्मिलित होने के साथ संस्थापक डॉ. स्वामी राम का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन के देवता हैं। उन्होंने निर्माण एवं सृजन के क्षेत्र से जुड़े सभी कामगारों को शुभकामनाएं देने के साथ संस्थान के सभी कर्मचारियों से श्रम शक्ति के बल पर संस्थान, राज्य व राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर इंजीनियरिंग व मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग में सभी वाहन, औजारों, मशीनों व अन्य उपकरणों को साफ कर तिलक लगाया गया। पूजन के प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार देवरारी, कुलसचिव कमांडर (सेनि.) चल्ला वेंकटेश्वर , डीजीएम आरपीएस रावत, गिरीश उनियाल, रुपेश महरोत्रा, अमरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

The post एसआरएचयू जॉलीग्रांट में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *