The post विज्ञान महोत्सव के विजयी छात्र-छात्राएं सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
कोटद्वार। इण्टर कॉलेज मोटाढाक में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव का मुख्य विषय था “विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए STEM”(विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित)।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल, मुख्य अतिथि महेन्द्र अग्रवाल, डॉ महावीर सिंह बिष्ट और रवीन्द्र सिंह रावत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
प्रतियोगिता के परिणाम-
सीनियर वर्ग-
सतत कृषि (Sustainable Agriculture) विषय में प्रथम स्थान उज्ज्वल लखेड़ा (अ.उ.रा.इ.का. कण्वघाटी), द्वितीय रब्बी (पी.एम.श्री.रा.बा.इ.का. कोटद्वार) और तृतीय कनिका (पी.एम.श्री.रा.बा.इ.का. कषघाटी) ने प्राप्त किया।

अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में प्रथम तन्वी सैनी (रा.इ.का. सुखरौ) रही।
हरित ऊर्जा में मानवी ने प्रथम स्थान पर सफलता हासिल की।
उभरती प्रौद्योगिकियाँ विषय में रूपेश सैनी (रा.इ.का. के द्वार सुखरौ) ने प्रथम स्थान पाया।
स्वास्थ्य और स्वच्छता में रानिका रावत (रा.इ.का. दुगड्डा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग परिणाम
सतत कृषि में गौरव नेगी (अ.उ.रा.इ.का. बल्ली) प्रथम रहे, जबकि अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में मीनाक्षी (रा.उ.प्रा.वि. पुलिंडा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हरित ऊर्जा में प्रियांशु पांडे और उभरती प्रौद्योगिकियाँ में यश ने शीर्ष स्थान हासिल किए।
स्वास्थ्य और स्वच्छता श्रेणी में तमन्ना नाज (रा.बा.इ.का. दुगड्डा) प्रथम स्थान पर रहीं।
जल संरक्षण और प्रबंधन विषय में ललित (रा.उ.मा.वि. नगर क्षेत्र) प्रथम घोषित किए गए।
विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता
इसी अवसर पर आयोजित विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में- आदर्श रा.इ.का. कोटद्वार स्वच्छता ही शक्ति है” नाटक प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पी.एम.श्री रा.बा.इ.का. कोटद्वार) कों “स्वच्छता सबके लिए” नाटक हेतु द्वितीय स्थान मिला।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बालिका नगर क्षेत्र को “डिजिटल इंडिया” विषय पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक श्रीमती पूनम पांथरी और श्रीमती रश्मि उनियाल हैं
कार्यक्रम में छात्रों ने पर्यावरण, स्वच्छता, विज्ञान एवं नवाचार से जुड़े विषयों पर अपने उत्कृष्ट मॉडल और विचार प्रस्तुत किए।खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई और
जिला स्तर के लिये चायनित छात्र -छात्रों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को शुभकामनायें दी ।
The post विज्ञान महोत्सव के विजयी छात्र-छात्राएं सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.
