निजी कम्पनी के सर्वे को लेकर महिला आयोग ने दी सफाई

Share This News:

The post निजी कम्पनी के सर्वे को लेकर महिला आयोग ने दी सफाई appeared first on Avikal Uttarakhand.

देहरादून में महिला सुरक्षा के NARI-2025 सर्वे पर रार जारी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। बीते दिनों निजी सर्वे कम्पनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा NARI-2025 शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया था। इस पर राज्य महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सर्वेक्षण न तो राष्ट्रीय महिला आयोग और न ही राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया है, बल्कि यह पूरी तरह एक निजी कम्पनी की स्वतंत्र पहल है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ऐसे किसी सर्वेक्षण से इंकार किया है। आयोग के अनुसार यह रिपोर्ट अपराध के वास्तविक आँकड़ों पर आधारित न होकर केवल धारणाओं व सीमित टेलीफोनिक बातचीत पर तैयार की गई है।

देहरादून महिला सुरक्षा के ठोस आँकड़ों पर खरा

देहरादून में महिलाओं की करीब 9 लाख आबादी है, जबकि सर्वे में केवल 400 महिलाओं को शामिल किया गया। अगस्त माह में डायल 112 पर कुल 12,354 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 18% महिलाओं से संबंधित थीं। इनमें भी केवल 11 मामले छेड़छाड़/लैंगिक हमले के थे, यानी औसत 1% से भी कम। पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 13.33 मिनट दर्ज किया गया है।
महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति एप पर 1.25 लाख पंजीकरण, 13 गौरा चीता गश्ती वाहन, पिंक बूथ, वन स्टॉप सेंटर, सीसीटीवी नेटवर्क और नियमित आत्मरक्षा शिविर संचालित हैं। वर्ष 2025 में बलात्कार, शीलभंग व स्नेचिंग की सभी घटनाओं का शत-प्रतिशत अनावरण किया गया है।

देहरादून में 70 हजार से अधिक बाहरी छात्र-छात्राएँ और भारी संख्या में पर्यटक सुरक्षित वातावरण में निवास कर रहे हैं। यह स्वयं प्रमाण है कि देहरादून शहर सुरक्षित श्रेणी में आता है।

The post निजी कम्पनी के सर्वे को लेकर महिला आयोग ने दी सफाई appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *