सिल्क्यारा टनल की कंक्रीट लाइनिंग गिरने से मजदूर की मौत

Share This News:

The post सिल्क्यारा टनल की कंक्रीट लाइनिंग गिरने से मजदूर की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.

सिल्क्यारा टनल में हादसा, कंक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत

टनल के भीतर 900 मीटर अंदर हुआ हादसा, एनएचआईडीसीएल ने शुरू की जांच

अविकल उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी ।  सिल्क्यारा टनल में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल घटना से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

The post सिल्क्यारा टनल की कंक्रीट लाइनिंग गिरने से मजदूर की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *